• Wed. Oct 21st, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

नोएडा: साइकिल से टकराई बीएमडब्ल्यू, साइकिल सवार व्यक्ति की मौके पर मौत

निठारी में सरस्वती स्कूल के सामने कार और साइकिल की टक्कर में साइकिल सवार अशोक शर्मा की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

सोमवार की रात निठारी स्थित सरस्वती स्कूल के सामने एक कार और साइकिल की टक्कर हो गई। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे में साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल था, जिसे पुलिस ने तत्काल अस्पताल पहुंचाया।

अस्पताल में डॉक्टरों ने साइकिल सवार अशोक शर्मा पुत्र रामचंद शर्मा, निवासी बरौला सेक्टर 49 नोएडा, उम्र 49 वर्ष को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मोर्चरी सेक्टर 94 नोएडा भिजवाया है।

हादसा करने वाली कार के चालक और स्वामी मंकुल महाजन पुत्र स्वर्गीय केवल किशन महाजन को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस ने कार को भी कब्जे में ले लिया है। 

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )