• Mon. Jun 1st, 2026

Breaking News: बीजेपी के पूर्व संगठन मंत्री और वरिष्ठ प्रचारक हृदयनाथ सिंह का निधन, CM योगी ने दी श्रद्धांजलि

ByIcndesk

Jan 2, 2024

Report By : ICN Network (UP)

लखनऊ: झारखंड में बीजेपी के पूर्व संगठन मंत्री और वरिष्ठ प्रचारक हृदयनाथ सिंह का निधन हो गया है। बता दें आज मंगलवार सुबह उनका पार्थिव शरीर को भारतीय जनता पार्टी के लखनऊ स्थित मुख्यालय लाया गया है। जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक सहित सभी वरिष्ठ नेता इस दौरान मौके पर मौजूद रहे है। अब बीजेपी के पार्टी पदाधिकारी उनके अंतिम दर्शन करने के लिए आ रहे हैं। बता दें वह यूपी के जौनपुर के रहने वाले थे। आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारक थे। हृदय नाथ सिंह भारतीय किसान मोर्चा के राष्ट्रीय संगठक में रह चुके हैं।

By Icndesk