• Sun. Oct 4th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

फतेहपुर लोकसभा सीट पर बसपा ने डॉ मनीष सिंह सचान को घोषित किया प्रत्याशी

Report By : Umesh Chandra Fatehpur (UP)

यूपी के फतेहपुर जिले में बसपा ने लोकसभा सीट के लिए घाटमपुर जिले के रहने वाले पूर्व मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर मनीष सिंह सचान को प्रत्याशी घोषित किया है।शहर में एक गेस्टहाउस में कार्यकर्ता सम्मेलन में आये बसपा के प्रदेश अध्यक्ष विश्व पाल ने यह घोषणा किया है।बसपा से प्रत्याशी घोषित होने के बाद अब सपा से प्रत्याशी घोषित होने का जनता इंतजार कर रही है।

भाजपा और बसपा प्रत्याशी की घोषणा के बाद लोगों को सपा प्रत्याशी का इंतजार

फतेहपुर 49 लोकसभा सीट पर भाजपा ने तीसरी बार सांसद/केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति को प्रत्याशी घोषित किया है। बसपा ने डॉक्टर मनीष पटेल को प्रत्याशी घोषित कर दिया।फतेहपुर जिला कुर्मी बहुल होने से बसपा ने कुर्मी समाज से यह टिकट दिया है। सपा से प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम और पूर्व सांसद अशोक पटेल की चर्चा चल रही है।

ढाई लाख की नौकरी छोड़ डॉक्टर मनीष बसपा से लड़ेंगे चुनाव

बसपा प्रत्याशी डॉक्टर मनीष पटेल ने बताया कि वह विगत 10 साल से बसपा के सक्रिय कार्यकर्ता है।2012 में मुख्य चिकित्सा अधिकारी के पद से इस्तीफा देकर घाटमपुर में अस्पताल बनवाकर जनता की सेवा कर रहे है।उन्होंने बताया कि 2010 में दिल्ली में जी टीवी हॉस्पिटल में सेवा दिया। एक वर्ष जगजीवन हॉस्पिटल में सेवा दे चुके है। उन्होंने बताया ढाई लाख की सरकारी नौकरी छोड़ जनता की सेवा के लिए लड़ रहा हूँ चुनाव समाज मे सभी समस्याओं से जनता को मिलेगी निजात।

शिक्षा स्वास्थ्य को बसपा प्रत्याशी ने बनाया चुनाव का मुद्दा

बहन कुमारी मायावती ने मुझे फतेहपुर से प्रत्याशी घोषित किया है तो जनता के बीच शिक्षा और स्वास्थ्य के मुद्दे को लेकर जा रहा हूँ।उन्होंने कहा कि जनता ने साथ दिया तो इस बार जीतकर दिल्ली पहुचने का काम होगा।

अन्य जिले से आये युवक को प्रत्याशी घोषित होने पर बसपा स्थानीय कार्यकर्ताओ में नाराजगी

मीडिया के सवाल पर की वर्षो से फतेहपुर जिले में काम कर रहे कार्यक्रताओं में किसी को टिकट न मिलने और अन्य जिले के अनजान व्यक्ति को टिकट देने पर पदाधिकारियों में पार्टी के प्रति नाराजगी है और कार्यक्रम में भी मुख्य चेहरे नहीं आये जिस पर बसपा प्रत्याशी मनीष सिंह पटेल ने कहा बहन जी हमेशा कुछ नया करती हैं उन्होंने मुझ पर विश्वास किया है बसपा कार्यकर्ता हमारे साथ हैं कोई नाराज नहीं है ।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)