बस डिपो से अलवर के लिए बस सेवा शुरू कर दी गई है। यह बस सोहना से नूंह के रास्ते होते हुए अलवर को जाएगी। इस बस का किराया बल्लभगढ़ से अलवर तक का 175 रुपये तय किया गया है।
बल्लभगढ़ बस डिपो से रोजाना 160 बसें विभिन्न रूटों पर चलाई जाती हैं। जिनमें से कुछ बसें लंबे रूट पर चलाई जाती हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए डिपो के पास अतिरिक्त बसें मौजूद हैं। अब एक नए रूट पर बस संचालन शुरू कर दिया गया है। यह बस बल्लभगढ़ बस डिपो से अलवर के लिए चलाई गई है। सुबह 7:30 बजे यह बस बल्लभगढ़ बस डिपो से सोहना के रास्ते फिरोजपुर झिरका नूंह के रास्ते अलवर को जाएगी। बस दोपहर को 12 बजे वापस बल्लभगढ़ के लिए रवाना होगी। इस बस के शुरू होने से अलवर जाने वाली यात्रियों को फायदा मिलेगा। सोहना और नूंह जाने वाले यात्री भी इस बस में सफर कर अपने गंतव्य तक पहुंच सकते हैं।
फ़रीदाबाद: बस डिपो से अलवर के लिए बस सेवा शुरू कर दी गई

