• Tue. Sep 15th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

नोएडा: झाड़ियों में लगी आग, धुएं से लोग परेशान

सेक्टर-138 क्षेत्र में जंगल व झाड़ियों में सोमवार दोपहर को आग लग गई। आशंका जताई जा रही है कि असामाजिक तत्वों ने आग लगाई है। आग का सबसे ज्यादा असर सेक्टर-138 की औद्योगिक इकाइयों में काम करने वाले कर्मचारियों पर पड़ा, जहां लोग धुएं के कारण परेशान नजर आए।
वहीं, पास के सेक्टर-137 में रहने वाले लोगों को भी धुएं की वजह से दिक्कतों का सामना करना पड़ा। स्थानीय निवासियों का कहना है कि पूरे इलाके में लंबे समय तक धुआं फैला रहा, जिससे बच्चों और बुजुर्गों को परेशानी हुई। वहीं सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। सीएफओ प्रदीप चौबे ने बताया कि सोमवार दोपहर 12 बजे सेक्टर-138 जंगल क्षेत्र में आग लगने की सूचना मिली थी। फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया है

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )