• Sun. Sep 27th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

गुरुग्राम: नागरिक अस्पताल में अगले माह से करा सकेंगे कैंसर का इलाज

सेक्टर-10 स्थित जिला नागरिक अस्पताल में कैंसर रोगियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। करीब नौ साल बाद यहां कैंसर डे केयर सेंटर की शुरुआत होने जा रही है। अस्पताल प्रशासन की मानें तो चार फरवरी को कैंसर डे केयर सेंटर उद्घाटन होना है। सेंटर की शुरुआत से पहले झज्जर से विशेष कैंसर की टीम ने अस्पताल में निरीक्षण किया था, जिसके बाद कैंसर वार्ड में खामियों को दूर किया गया।
कैंसर मरीजों के इलाज के लिए ड्रग प्रिपरेशन रूम भी तैयार कर लिया गया है। सभी बेड के साथ आधुनिक मॉनिटरिंग सिस्टम लगाए गए हैं। इसके बाद एम्स झज्जर से रेफर हुए मरीजों का डे केयर सेंटर में इलाज किया जाएगा। इस सेंटर में सिर्फ दिन में ही इलाज किया जाएगा।
दवाइयों की निशुल्क व्यवस्था
कैंसर का इलाज कराने वाले मरीजों को नागरिक अस्पताल से निशुल्क दवाइयां उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके लिए राज्य स्तर पर बजट स्वीकृत कर दिया गया है। दवा और इलाज मुफ्त मिलने से आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी और बेहतर उपचार संभव हो सकेगा।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )