• Thu. Oct 1st, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

उतराखंड: अंकिता भंडारी मामले में कथित VIP के खिलाफ मुकदमा दर्ज

अंकिता भंडारी मामले में कथित VIP के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया है। पद्मभूषण अनिल प्रकाश जोशी ने शिकायत की थी जिस पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

देहरादून वसंत विहार थाने में अंकिता भंडारी मामले के कथित वीआईपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पद्मभूषण पर्यावरणविद डॉ अनिल प्रकाश जोशी ने इस संबंध में पुलिस महानिदेशक को शिकायत दी थी। 

बता दें, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को अंकिता भंडारी प्रकरण की सीबीआई जांच की सिफारिश कर दी है। अब केंद्र सरकार को मामले में फैसला लेना है। इससे पहले अंकिता भंडारी के माता-पिता ने मुख्यमंत्री से मुलाकात के दाैरान सीबीआई जांच का अनुरोध किया था।

अंकिता भंडारी प्रकरण में मचे सियासी घमासान के बीच मुख्यमंत्री ने माता-पिता से बातचीत के बाद उनकी भावनाओं के अनुरूप मामले में निर्णय लेने का भरोसा दिलाया था। दो दिन पहले अंकिता भंडारी की मां सोनी देवी और पिता वीरेंद्र भंडारी ने सीएम से मुलाकात की थी। अब प्रदेश सरकार ने मामले में सीबीआई जांच की सिफारिश कर दी है।

खास बात यह है कि सितंबर 2022 में अंकिता भंडारी की हत्या में एसआईटी जांच के बाद न्यायालय ने तीन आरोपियों को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई लेकिन 15 दिन पहले हत्या प्रकरण से जुड़े एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामले ने फिर से तूल पकड़ा।  ऑडियो में कुछ नेताओं के नाम सामने आने पर सियासी भूचाल आ गया

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )