• Sun. Oct 4th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

यूपी के इस होटल में छिपा था चैतन्यानंद सरस्वती

राजधानी दिल्ली के एक निजी मैनेजमेंट संस्थान में छात्राओं के यौन उत्पीड़न का आरोपी स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती गिरफ्तार हो गया है। दिल्ली पुलिस ने आगरा से उसे गिरफ्तार किया है। छात्राओं के आरोपों के बाद से आरोपी की तलाश की जा रही थी। आरोपी की आखिरी लोकेशन आगरा में मिली थी।

देश की राजधानी दिल्ली के वसंतकुंज स्थित आश्रम में 17 छात्राओं से छेड़छाड़ करने के आरोपी मैनेजर चैतन्यानंद सरस्वती उर्फ पार्थसारथी को दिल्ली पुलिस ने देर रात ताजगंज इलाके के होटल से गिरफ्तार कर लिया। शनिवार शाम से वह होटल में रुका था। दिल्ली पुलिस ने होटल के कमरे में 15 मिनट तक आरोपी से पूछताछ की, इसके बाद पुलिस उसे अपने साथ ले गई।

दिल्ली में वसंत कुंज स्थित श्री शारदा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडियन मैनेजमेंट रिसर्च के मैनेजर चैतन्यानंद सरस्वती उर्फ पार्थसारथी पर पीजी डिप्लोमा कर रहीं छात्राओं ने छेड़छाड़ और अश्लील हरकत के आरोप लगाए थे। छात्राओं की शिकायत पर संस्थान प्रबंधन ने थाने में शिकायत दी थी, जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था। आरोपी बाबा फरार हो गया। हालांकि उसकी लोकेशन बुधवार को आगरा में मिली थी। आरोपी के खिलाफ लुक आउट नोटिस भी जारी किया गया था। दिल्ली पुलिस शनिवार रात तीन बजे ताजगंज क्षेत्र में फतेहाबाद रोड स्थित होटल फर्स्ट में पहुंची। होटल के कर्मचारी भरत ने बताया कि सादा कपड़ों में दिल्ली क्राइम ब्रांच के दो अधिकारी होटल में आए थे। उन्होंने रजिस्टर चेक किया। रजिस्टर की एंट्री देखने के बाद वे होटल के कमरा नंबर 101 में रुके स्वामी पार्थ सारथी के पास पहुंचे।

कमरे में करीब 15 मिनट तक रुककर उन्होंने पूछताछ की। इसके बाद वह स्वामी पार्थ सारथी को अपने साथ ले गए। स्वामी पार्थ सारथी के नाम से होटल के रजिस्टर में एंट्री थी। वह शनिवार शाम चार बजे होटल में पहुंचा था। रात में रेस्टोरेंट से खाना मंगाया था। क्राइम ब्रांच देर रात ही चैतन्यानंद सरस्वती उर्फ पार्थसारथी को अपने साथ ले गई। थाना ताजगंज के प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह सिरोही का कहना है कि उन्हें दिल्ली पुलिस की कार्रवाई की कोई जानकारी नहीं है।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )