• Thu. Oct 1st, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

UP-प्रतापगढ में चरण पादुका हुई रवाना,श्रद्धालुओं ने फूल मालाओं से किया स्वागत

यूपी के चित्रकूट धाम से निकलकर जनपद प्रतापगढ़ होते हुए अयोध्या के लिए भगवान श्री राम की चरण पादुका लेकर भक्ति निकले पडे़। जनपद प्रतापगढ़ की सीमा पर पहुंचते ही पादुका का दर्शन करने के लिए भारी संख्या में लोग उमड़ पड़े।

प्रशासनिक अम्ला की देखरेख में सकुशल प्रतापगढ़ सीमा से चरण पादुका अयोध्या के लिए रवाना की गई। भारी संख्या में भक्तों ने पहुंचकर पादुका का दर्शन प्राप्त किया। भारी संख्या में भक्तों ने जमकर जय जय श्रीराम का नारा लगाया। जय श्रीराम के जय घोष से गूंज उठा जनपद प्रतापगढ़।

बातचीत के दौरान भक्तों ने बताया कि यह हम सभी का सौभाग्य है कि हम लोगों भगवान की पादुका यात्रा में शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। अयोध्या में एक ऐतिहासिक क्षण में भगवान श्रीराम विराजमान होंगे जो कि सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश के लिए गौरव की बात है। डीएम व एसपी प्रतापगढ़ की अध्यक्षता में पादुका को जनपद सुल्तानपुर सीमा में प्रवेश करवाया गया।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )