• Thu. Oct 1st, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

नोएडा: टेलीग्राम पर मुनाफा कमाने का झांसा देकर 13.93 लाख रुपये की ठगी

नोएडा। साइबर जालसाजों ने टेलीग्राम पर टास्क पूरा कर मुनाफा कराने का झांसा देकर एक सेवानिवृत अधिकारी के साथ 13.93 लाख रुपये की ठगी कर ली। जालसाजों ने दस बार में अलग-अलग खातों में रकम ट्रांसफर कराई। जब बेटे को पता चला तब पीडि़त को साइबर ठगी का अहसास हुआ। इस मामले में साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सेक्टर-36 में रहने वाले एक सेवानिवृत अधिकारी ने पुलिस से शिकायत की है कि उनके पास 21 अगस्त को एक अज्ञात नंबर से मैसेज आया। इसमें टेलीग्राम पर टास्क पूरा कर मुनाफा कमाने की बात कही गई। इसके बाद पीडि़त की बातचीत जालसाजों से होने लगी। जालसाजों ने उन्हें सिक्स स्विस एक्सजेंच आर 209 नाम से लिंक भेजा और निवेश करते ही मुनाफा मिलने का लालच दिया।
पहली बार में पांच हजार रुपये का निवेश किया। इस पर पीडि़त को मुनाफा हुआ। मुनाफे समेत पूरी रकम निकालने की अनुमति भी शुरू में दी गई। इसके बाद पीडि़त को भरोसा हो गया और 22 अगस्त को दूसरी बार में नौ हजार का निवेश किया। उन्हें फिर लाभ दिया गया। तीसरी बार में उन्होंने 38 हजार 500 रुपये, चौथी बार में 40 हजार फिर उसके बाद 78 हजार रुपये और इस तरह ठगों ने उनसे विभिन्न खातों में 13.93 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। जब 29 अगस्त को उनके बेटे ने अनजान खातों में टास्क की रकम ट्रांसफर करते हुए देखा तो पिता को रोक दिया। इसके बाद ठगी का पता चला। तब इस मामले की शिकायत पुलिस से की गई। एडीसीपी साइबर शैव्या गोयल का कहना है कि ठगी की रकम जिन खातों में ट्रांसफर हुई है पुलिस उन खातों की जांच कर रही है

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )