• Tue. Sep 22nd, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

ग्रेटर नोएडा: स्पोर्ट्स इवेंट के नाम पर 12 लाख की ठगी

जैतपुर वैशपुर स्थित इवेंट मैनेजमेंट कंपनी ने स्पोर्ट्स इवेंट के नाम पर 12 लाख की ठगी मामले में कोर्ट की शरण ली है। कोर्ट के आदेश पर सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने बुधवार को प्राथमिकी दर्ज की। ग्रेनो इवेंट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी प्रबंधन का पिछले साल रविंद्र भाटी से स्पोर्ट्स इवेंट के लिए 25 लाख रुपये में सौदा तय हुआ। बुकिंग कन्फर्म करने के लिए एक लाख रुपये का भुगतान भी किया गया था। इसके बाद कंपनी ने आयोजन के लिए सारी व्यवस्था कर ली। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद शेष 12 लाख रुपये के भुगतान के लिए चेक दिया गया, लेकिन जब कंपनी ने उसे बैंक में जमा किया तो बाउंस हो गया। बैंक से जारी रिटर्न मेमो में स्पष्ट हुआ कि खाते में पर्याप्त राशि नहीं होने से ऐसा हुआ। इसके बाद कई बार भुगतान के लिए संपर्क किया गया, लेकिन आरोपी टालमटोल करता रहा। बाद में उसने भुगतान से इन्कार कर दिया। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। 

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )