• Tue. Sep 29th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

ग़ाज़ियाबाद: 11वीं का छात्र नौ माह से लापता

प्रकाश नगर निवासी अजीत सिंह का 11वीं कक्षा में पढ़ने वाला भाई विजय उर्फ गुरुवचन 21 अक्तूबर 2025 से लापता है। वह घर से मोबाइल फोन लेने की बात कहकर निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। उस समय परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी, लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं लग सका। बुधवार को परिजनों ने दोबारा पुलिस को तहरीर देकर अनहोनी की आशंका जताई, जिसके बाद पुलिस ने छात्र की तलाश फिर तेज कर दी है।

अजीत सिंह ने बताया कि विजय पढ़ाई के साथ मोबाइल रिपेयरिंग का काम भी सीख रहा था। 21 अक्तूबर 2025 को वह दो लोगों से मोबाइल फोन लेने की बात कहकर घर से निकला था। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने रिश्तेदारों, दोस्तों और परिचितों के यहां उसकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई गई।उन्होंने बताया कि पुलिस ने विजय का मोबाइल नंबर ट्रेस कर उन दो लोगों से पूछताछ भी की, जिनके पास उसका मोबाइल मिला था, लेकिन छात्र के बारे में कोई ठोस सुराग नहीं मिला। इसके बाद जांच धीमी पड़ गई और परिवार लगातार चौकी व थाने के चक्कर लगाता रहा।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )