• Sun. Sep 13th, 2026

नोएडा: महादेव अपार्टमेंट में जोरो शोरो से चला स्वच्छता अभियान

ByAnkshree

Sep 13, 2026

नोएडा। सेक्टर-73 के महादेव अपार्टमेंट में रविवार को एक प्रेरक पहल देखने को मिली। नोएडा लोकमंच आईकेयर के तहत वालंटियर 73 टीम ने सोसाइटी परिसर में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया। निवासी पंकज वशिष्ठ ने बताया कि वालंटियर्स ने घर-घर जाकर निवासियों को समझाया कि अपने घर के साथ-साथ अपने ब्लॉक और पार्क को साफ-सुथरा रखना भी हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। घर के बाहर कूड़ा फेंकने की आदत को छोड़कर यदि हर परिवार अपने हिस्से की सफाई का संकल्प ले ले तो पूरी सोसाइटी की तस्वीर बदल सकती है।इस अभियान की सबसे बड़ी सफलता तब देखने को मिली जब पार्क की बदहाली की सूचना प्राधिकरण के जीएम एके अरोड़ा को दी गई। संवेदनशीलता का परिचय देते हुए जीएम अरोड़ा ने रविवार की छुट्टी के बावजूद तत्काल संज्ञान लिया और संबंधित टीम को मौके पर भेजकर पूरे पार्क की सफाई करवाई।

इस मौके पर वालंटियर टीम के सतवीर यादव, सुरेंद्र श्रीवास्तव, दिनेश पुनिया, नरेश यादव, सन्दीप सिंह, आदित्य कुमार,हिमांशु चौधरी, पंकज शर्मा, अवधेश राणा, अजय कुमार, लव कुमार,अरविंद सिंह, और कृष्णा शाह ,अमोद कुमार सहित सोसाइटी के बड़ी संख्या में निवासी मौजूद रहे और सभी ने स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लिया।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )