• Sat. Oct 3rd, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

ED के सामने फिर पेश नहीं हुए CM केजरीवाल, कहा- BJP का मकसद केजरीवाल को गिरफ्तार करना है !

ByIcndesk

Feb 2, 2024

Report By : ICN Network (Delhi News)

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समन से नौ दो ग्यारह होते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज एक बार फिर ईडी के सामने पेश नहीं हुए। आप पार्टी ने ईडी के समन को गैरकानूनी बताते हुए कहा है कि कानूनी रूप से सही समन की तामील करेंगे। आप पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा है कि पीएम मोदी का मकसद केजरीवाल को गिरफ्तार करना है। पीएम मोदी गिरफ्तार करके दिल्ली की सरकार गिराना चाहते हैं। हम ये कतई नहीं होने देंगे।

गौरतलब है कि इससे पहले सीएम केजरीवाल चौथ समन पर भी ईडी के सामने पेश नहीं हुए थे। उस वक्त उन्होंने कहा था कि, “ईडी ने मुझे चौथा नोटिस भेजा है। ईडी ने नोटिस में कहा है कि आप 18 या 19 जनवरी में से किसी भी तारीख को आ जाइए। ईडी द्वारा भेजे गए चारों नोटिस कानून की नजर में गैरकानूनी और अमान्य हैं। ईडी द्वारा पहले जब भी इस तरह के नॉन स्पेसिफिक जनरल नोटिस भेजे गए, उनको कोर्ट ने निरस्त कर दिया और उसे गैरकानूनी व अमान्य करार दिया है।”

By Icndesk