• Sun. Jun 28th, 2026

दिल्ली: CM रेखा का एलान, जल्द बनेगा ट्रांसजेंडर कल्याण बोर्ड

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने नेशनल ट्रांसजेंडर अवार्ड्स में घोषणा की कि जल्द ट्रांसजेंडर कल्याण बोर्ड गठित होगा, जिसमें समुदाय के प्रतिनिधि शामिल होंगे। 2019 ट्रांसजेंडर एक्ट का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार समान सम्मान, अवसर और अधिकार सुनिश्चित करेगी, ताकि किन्नर समुदाय आत्मनिर्भर बने। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने घोषणा की है कि दिल्ली सरकार जल्द ही ट्रांसजेंडर कल्याण बोर्ड का गठन करेगी, जिसमें इस समुदाय के प्रतिनिधि और कार्यकारी सदस्य दोनों शामिल होंगे। इस बोर्ड से उनकी समस्याओं को समझकर उनके कल्याण के लिए योजनाएं बनाई जाएंगी

मुख्यमंत्री ने यह जानकारी नेशनल ट्रांसजेंडर अवार्ड्स कार्यक्रम में दी।अंतरराष्ट्रीय ट्रांसजेंडर अखाड़ा की ओर से अर्धनारीश्वर थीम पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में साल 2019 में लागू किए गए ट्रांसजेंडर एक्ट का उल्लेख करते हुए कहा कि यह कानून किन्नर समुदाय की समस्याओं के समाधान की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने कहा कि सबका साथ, सबका विकास केवल एक नारा नहीं, बल्कि सरकार का सच्चा संकल्प है। ये समाज के हरएक वर्ग को समान अवसर देने पर आधारित है। उन्होंने आश्वासन दिया कि उनकी सरकार किन्नर समुदाय की समस्याओं को समझेगी और उनके समाधान के लिए ठोस कदम उठाएगी।उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि दिल्ली सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि किन्नरों को समान सम्मान, अवसर और अधिकार मिलें, ताकि वे आत्मनिर्भर और सशक्त समाज का निर्माण कर सकें। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल, विधायक शिखा राय सहित देशभर से आए प्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों के महत्वपूर्ण लोग मौजूद रहे।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )

Don't Miss

{“title_results”:[“‘मेरे सवालों पर कथा साहित्य का प्रभाव पड़ा’: कार्लो गिंज़बर्ग (1939-2026), माइक्रोहिस्ट्री के प्रणेता”],”content_results”:[“कार्लो गिंज़बर्ग: माइक्रोहिस्टोरी के क्षेत्र के प्रणेता का निधनइतालवी इतिहासकार कार्लो गिंज़बर्ग, जिन्हें माइक्रोहिस्टोरी के संस्थापकों में से एक माना जाता है, का 17 जून 2026 को निधन हो गया। उनकी उम्र 87 वर्ष थी। गिंज़बर्ग ने इतालवी पुनर्जागरण से लेकर प्रारंभिक आधुनिक यूरोपीय इतिहास तक विभिन्न विषयों में अपना योगदान दिया। उनकी गहन शोध प्रणाली और दृष्टिकोण ने इतिहास लेखन में क्रांतिकारी बदलाव लाए।गिंज़बर्ग की प्रमुख रचनाओं में The Cheese and the Worms: The Cosmos of a Sixteenth Century Miller, The Night Battles, तथा Ecstasies: Deciphering the Witches’ Sabbath शामिल हैं। इन कार्यों ने न केवल इतिहास को नये आयाम दिए, बल्कि कला इतिहास, साहित्य अध्ययन और इतिहासलेखन के सिद्धांतों पर भी महत्वपूर्ण प्रभाव डाला।उन्होंने 2010 में बाल्ज़न पुरस्कार प्राप्त किया और 2013 में अमेरिकी फिलॉसफिकल सोसाइटी के अंतरराष्ट्रीय सदस्य के रूप में चुने गए।2019 में कोलकाता में भारतीय प्रकाशक नवीन किशोर के साथ बातचीत के दौरान, गिंज़बर्ग ने अपनी पेशेवर यात्रा, यहूदी धर्म के प्रति अपने “बनने” की प्रक्रिया, विराम चिह्नों के प्रति जुनून और अपनी रचनात्मक सोच पर कथा साहित्य के गहरे प्रभाव के बारे में चर्चा की।उन्होंने कहा, “ऐसे संवाद आमतौर पर बीच में शुरू होते हैं, जिसमें पहले की बातचीत का अनुभव और आगे की चर्चा की उम्मीद जुड़ी होती है। इसलिए मैं सीधे अपने विषय में उतर जाता हूँ।” उनके अनुसार, “एक ऐसे जीवंत परिदृश्य में प्रवेश करना जो पहले किसी ने नहीं देखा, अत्यंत रोमांचकारी होता है। सबसे पहले अपनी जड़ों की खोज करना, फिर इतिहास के जीवन के संकेतों को समझना, और अंततः इतिहासकार बनना एक गहन अनुभव है।”कार्लो गिंज़बर्ग ने माइक्रोहिस्टोरी को एक नई दिशा दी और इतिहास को अधिक मानवीय, सूक्ष्म एवं व्यावहारिक संदर्भों में समझने की विधि पेश की। उनके विचार और शोध आज भी इतिहासकारों एवं विद्वानों के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।”]}