• Sat. Oct 3rd, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

बांदा में CM योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन मनाया गया,गौरक्षा समिति ने पत्रकारों को किया सम्मानित

Report By : Ranu Anwar Raza Banda (UP)

बांदा जनपद में शनिवार को देर शाम महंत योगी आदित्यनाथ जी के जन्मदिवस के पर बांदा के एक लाज में विश्व हिंदू महासंघ गौ रक्षा समिति के तत्वाधान में कार्यक्रम का आयोजन हुआ ।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महंत योगी आदित्यनाथ के शिष्य सत्यनाथ योगी जी उपस्थित हुए ।कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्रीराम के चित्र पर फूल माला पहनाकर तथा आरती उतारकर किया,कार्यक्रम में तमाम पत्रकारों को आमंत्रित किया गया था जिसमें एक सैकड़ा से अधिक पत्रकारों को अंगवस्त्र तथा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया ।

जिलाध्यक्ष महेश प्रजापति ने बताया कि यह कार्यक्रम योगी आदित्यनाथ महाराज के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर किया गया है और पिछले वर्ष भी यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था,मुख्य अतिथि गुरु महाराज जी ने कहा कि यह योगी आदित्यनाथ जी के जन्मदिवस पर भव्य आयोजन हुआ है जिसको देखकर अपार प्रसन्नता हो रही है तथा यहां पर सभी के द्वारा बहुत प्रेम, सम्मान और स्नेह दिया गया है ऐसे ही गौ रक्षा समिति आगे बढ़कर कार्य करती रहे और सबका सहयोग करती रहे यही कामनाएं हैं,इस दौरान कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला प्रभारी सुरेश कान्हा समाजसेवी शोभाराम कश्यप गौ सेवक राम बहोरी शिवहरे पप्पू राजेंद्र मिश्रा गौ रक्षा उपाध्यक्ष महामंत्री राकेश त्रिपाठी गौ रक्षा, रजनीश प्रजापति जिला प्रचार मंत्री, जिला उपाध्यक्ष आलोक प्रजापति जिला उपाध्यक्ष महेश कुमार धुरिया जिला अध्यक्ष अधिवक्ता प्रकोष्ठ दीपक शुक्ला जिला सह प्रभारी आलोक कुमार निगम आदि मौजूद रहे।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)