• Thu. Oct 1st, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

सीएम योगी ने लखनऊ में की प्रेसवार्ता, बोले – 400 पार के साथ सरकार बनाएगी बीजेपी

Report By : Rashid Arif Lucknow (UP)

उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज BJP मुख्यालय पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आम जनता के मन में एक ही भाव है एक बार फिर मोदी सरकार। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मोदी ने पूरी जवाब देही के साथ काम किया है। देश के अंदर गरीब कल्याण योजनाओं को संचालित किया है। पहलीबार योजनाएं सबके पास समान रूप से पहुंचा है।

कांग्रेस के कार्यकाल में चेहरा देख कर लाभ दिए जाते थे। इंडी गठबंधन के 65 वषों से अधिक समय तक शासन करने के बावजूद कुछ नही कर सके। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस की मंशा हमेशा सत्ता प्राप्त करने की रही है। इंडी गठबंधन का इरादा देश के प्रति अच्छा नही है। मेरी।मतदातों से अपील है कि आप का एक वोट देश की इस्थित को बदल सकता है। कांग्रेस की कुत्सित मनसा है इसे हर मतदाता को जानना होगा। यह बात बुधवार को भाजपा मुख्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कही। इस मौके पर मौजूद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि हमारी सरकार ने जो काम किए है उसमे यूपी आपकी बार 400 पर में सहयोग देगा।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)