• Mon. Oct 5th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

दिल्ली: तीसरी बार फिर बढ़े सीएनजी के दाम

आम आदमी को आज एक बार फिर महंगाई का झटका लगा है। शनिवार की सुबह दिल्ली में सीएनजी की कीमतों में 1 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की गई है। इस वृद्धि के बाद दिल्ली में सीएनजी का नया दाम 81.09 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है। इससे पहले भी हाल में दो बार सीएनजी के दाम बढ़ाए जा चुके हैं।

10 दिनों के भीतर यह तीसरी बार है जब सीएनजी के दामों में बढ़ोतरी हुई है। 17 मई को सीएनजी के दाम में 1 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की गई थी, और उससे भी पहले, 15 मई को सीएनजी की कीमतों में 2 रुपये प्रति किलोग्राम की वृद्धि दर्ज की गई थी।

पेट्रोल 87 पैसे और डीजल 91 पैसे हुआ महंगा
देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई है। शनिवार को पेट्रोल 87 पैसे प्रति लीटर और डीजल 91 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया। पिछले 10 दिनों में यह तीसरी बार है जब ईंधन की कीमतों में इजाफा किया गया है। लगातार बढ़ती कीमतों ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है।

दिल्ली में अब कितने का हुआ पेट्रोल-डीजल
दिल्ली में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में फिर बढ़ोतरी हुई है। पेट्रोल के दाम में 87 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी के बाद इसकी नई कीमत 99.51 रुपये प्रति लीटर हो गई है। वहीं, डीजल 91 पैसे महंगा होकर 92.49 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )