• Sat. Oct 3rd, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

UP-बहराइच में भाजपा के तीन राज्यो की जीत पर कांग्रेसी नेता के छुटे पसीने

यूपी के बहराइच ज़िले के कांग्रेस नेता का तीन राज्यो में भाजपा की जीत पर क्या कुछ कहना है सुनिए उनकी ही ज़ुबानी पांच राज्यों के चुनाव में बीजेपी की तीन राज्यों में प्रचंड जीत ने जहां भारतीय जनता पार्टी का हौसला 2024 लोकसभा चुनाव के लिए और बढ़ा दिया है,बीजेपी कार्यकर्ताओं में जोश और दम साफ़ दिखाई दे रहा है वहीं राहुल गांधी के इतनी मेहनत के बाद कांग्रेस का वोट प्रतिशत तो बढ़ा मगर चुनाव में जीत नही मिल सकी,क्या कारण थे जो बीजेपी इतने प्रचंड बहुत से चुनाव जीती है ,इसी को जानने के लिए कांग्रेस के बहराइच शहर अध्यक्ष आदर्श अग्रवाल से बात करके जानना चाहा की बीजेपी की इतनी प्रचंड जीत की क्या वजह मानते है

कांग्रेस शहर अध्यक्ष आदर्श अग्रवाल ने बताया की पांच राज्यों के चुनाव में बीजेपी ने तीन पर जीत हासिल की है हमने भी तेलंगाना में जीत दर्ज की है, हम कहीं ना कहीं जो गलती करते चले आ रहे है उसी गलती से कांग्रेस उबर नहीं पाई है हम अपने कामों को जनता के बीच ले जाने में अभी भी अक्षम है,और भाजपा की एक ही रणनीति है वो है झूठ सपने आडंबर और धर्म, हमारा वोट प्रतिशत बढ़ा है इसमें राहुल जी की कड़ी मेहनत है उनका कुलियों से मिलना, ट्रक ड्राइवरों से मिलना कारपेंटर से मिलना और लोगो के साथ जुड़ना यही सब चीज़े है जिन्होंने वोट प्रतिशत बढ़ाया है,कही ना कही कैंडिडेट के चुनाव में कमी रह गई जिससे कैंडिडेट अपनी विधान सभा में अपने आप को सामने रख नही पाया।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)