• Tue. Sep 15th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

कांग्रेस ने ठुकराया निमंत्रण, कहा राम मंदिर अब एक राजनीतिक परियोजना !

ByIcndesk

Jan 10, 2024

Report By : Himanshu Garg (Delhi Politics)

अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा समारोह होगा। लेकिन विपक्ष के नेता ये सोचने में व्यस्त है कि वो राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में जाए या नहीं। लेकिन इसी बीच एक बड़ी खबर ये आई है कि कांग्रेस ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में जाने का न्योता अस्वीकार कर दिया है। इसको लेकर पार्टी की तरफ से बयान जारी करते हुए बताया गया है कि राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का न्योता सम्मानपूर्वक अस्वीकार कर दिया गया है। 22 जनवरी को होने वाले इस कार्यक्रम में सोनिया गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे सहित कांग्रेस का कोई भी नेता अयोध्या नहीं जाएगा।

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने दी ये जानकारी…
पिछले महीने कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी और लोकसभा में कांग्रेस पार्टी के नेता अधीर रंजन चौधरी को 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में आयोजित होने वाले राम मंदिर के उद्घाटन समारोह में शामिल होने का निमंत्रण मिला है। हमारे देश में लाखों लोग भगवान राम की पूजा करते हैं। धर्म एक निजी मामला है। लेकिन RSS/BJP ने लंबे समय से अयोध्या में मंदिर को राजनीतिक प्रोजेक्ट बनाया है।

चुनावी लाभ के लिए मंदिर का उद्घाटन
महासचिव जयराम रमेश ने आगे कहा कि बीजेपी और आरएसएस के नेताओं द्वारा अधूरे मंदिर का उद्घाटन स्पष्ट रूप से चुनावी लाभ के लिए किया जा रहा है। 2019 के सुप्रीम कोर्ट के फैसले का पालन करते हुए और भगवान राम का सम्मान करने वाले लाखों लोगों की भावनाओं का सम्मान करते हुए मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी और अधीर रंजन चौधरी ने स्पष्ट रूप से RSS/BJP के कार्यक्रम के निमंत्रण को सम्मानपूर्वक अस्वीकार कर दिया है।

By Icndesk