• Sun. Sep 20th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

नोएडा: भविष्य में संगठन को मजबूत करने के तरीकों पर विचार किया

ByAnkshree

Dec 20, 2025

महिला उन्नति संस्था, जिला गौतम बुद्धनगर की एक महत्वपूर्ण बैठक कार्तिक कुंज सेक्टर 44, नोएडा में आयोजित की गई।

बैठक में संस्था की जिला अध्यक्ष रेनू बाला शर्मा ने संस्था के कार्यों की विस्तार से चर्चा की और भविष्य में संगठन को मजबूत करने के तरीकों पर विचार किया। सभी सदस्यों ने अपने विचार साझा किए और संस्था के विकास के लिए सहयोग का आश्वासन भी दिया।

बैठक में जिला गौतम बुद्ध नगर टीम के पुनर्गठन के लिए भी निर्णय लिया गया। उच्च निर्देशानुसार, नियुक्त पदाधिकारियों और सदस्यों की सूची जनवरी 2026 में घोषित की जाएगी।

बैठक में उपस्थित सदस्यों ने नए वर्ष के लिए एक दूसरे को बधाई और शुभकामनाएं दीं। आभार महिला उन्नति संस्था की ओर से व्यक्त किया गया। इस बैठक में डॉ. राहुल वर्मा, संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष और रणबीर चौधरी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी उपस्थित रहे।

बैठक में रेहाना अल्वी, जिला सचिव,
ऋतु भारद्वाज,नोएडा महानगर अध्यक्ष,
रानी देवी ग्रेटर नोएडा वेस्ट प्रभारी,
सावित्री भाटी सचिव,
सरिता सिंह, राखी शर्मा,सरिता सिंह, देविका शर्मा,जतिन, रेनू सिंह,रिंकी पटेल था अन्य सदस्य स्थित रहे

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )