• Tue. Jul 21st, 2026

नोएडा: उपभोक्ताओं को लगातार घंटों बिजली कटौती, ट्रिपिंग और लो वोल्टेज की समस्या से जूझना पड़ रहा

क्षमता वृद्धि, नए ट्रांसफार्मर और केबल बदलने के दावों के बावजूद उपभोक्ताओं को लगातार घंटों बिजली कटौती, ट्रिपिंग और लो वोल्टेज की समस्या से जूझना पड़ रहा है। शनिवार और रविवार काे झुलसाने वाली गर्मी के दौरान उपभोक्ताओं को बिजली नहीं मिली तो वे परेशान रहे। बिजली न होने की वजह से कई सेक्टरों में उपभोक्ताओं को पूरी रात गर्मी में बितानी पड़ी। शिकायत के बाद भी विद्युत निगम की टीम मौके पर नहीं पहुंच रही हैं।हालात यह हैं कि कई सेक्टरों में रोजाना पांच से सात घंटे तक बिजली कटाैती की जा रही है।

रात के समय होने वाली कटौती ने लोगों की नींद और दिनचर्या दोनों प्रभावित कर दी हैं। शहर के आधे से अधिक सेक्टरों में शनिवार रात से रविवार को बिजली आपूर्ति बाधित रही। कई इलाकों में बिजली आने के बाद भी कुछ ही मिनटों में आपूर्ति दोबारा ठप हो गई। सेक्टर-22, 23, 34, 41, 51, 52, 61, 70, 71, 73, 75, 76, 77, 78, 93, 100, 110, 137 और आसपास के क्षेत्रों के उपभोक्ताओं ने लंबे समय तक बिजली बाधित रहने और लो वोल्टेज की शिकायतें की हैं।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )