• Sun. Sep 20th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

नोएडा: आर्किटेक्ट से साइबर अपराधियों ने की 11 करोड़ 99 लाख रुपए की ठगी

ByAnkshree

Dec 4, 2025

शेयर मार्केट में ट्रेडिंग का झांसा देकर साइबर अपराधियों ने एक आर्किटेक्ट को अपने जाल में फंसाया तथा उनसे 11 करोड 99 लाख रुपए की ठगी कर ली। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 अपर पुलिस उपायुक्त साइबर क्राइम श्रीमती शैव्या गोयल ने बताया कि इंद्रपाल चौहान पुत्र प्रताप सिंह चौहान निवासी सेक्टर 47 ने आज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 17 अक्टूबर को क्यारा शर्मा नाम की एक महिला का उनके मोबाइल फोन पर मैसेज आया। उसने उन्हें शेयर मार्केट में इन्वेस्ट कर लाभ कमाने का सुझाव दिया। पीड़ित के अनुसार वह महिला की बातों में आ गए तथा उन्हें महिला ने एक ग्रुप से जोड़ा। उन्हे एक लिंक भेजा। इसके माध्यम से उन्होंने एक एप डाउनलोड किया। पीड़ित के अनुसार उन्हें 17 नवंबर को उक्त ग्रुप से रिमूव किया गया, तथा एक अन्य ग्रुप से जोड़ा गया, जिसमें काफी लोग शेयर मार्केट में इन्वेस्ट कर रहे थे। वे लोग शेयर मार्केट में पैसा लगाने के बाद हुए फायदे की स्क्रीनशॉट भी डाल रहे थे। उन्हें विश्वास हो गया कि इस ग्रुप के लोग शेयर मार्केट में पैसा इन्वेस्ट कर काफी मुनाफा कमा रहे हैं। मैं भी कमा सकता हूं। पीड़ित के अनुसार वह लालच में आ गए।

उनसे भी इन्वेस्ट करने के लिए कहा गया, तथा बताया गया की 15 फीसदी गारंटी से प्रतिदिन रिटर्न होगा। उन्होंने बताया कि पीड़ित साइबर अपराधियों के जाल में फंस गए तथा उन्होंने कई बार में 11 करोड़ 99 लाख 50 हजार रुपए उनके खाते में डाल दिया। पीड़ित के अनुसार शुरुआती दौर में आरोपियों ने उनके इन्वेस्टमेंट पर लाभ के रूप 9 लाख रुपया रिटर्न दिया। बाद में जब उन्होंने पैसे निकालने की बात कही तो टैक्स आदि के रूप में उनसे 17 करोड रुपए की मांग की गई। उसके बाद पीड़ित को अपने साथ हुई ठगी का एहसास हुआ। उन्होंने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। अपर उपायुक्त ने बताया कि जिन बैंक खातों में रकम ट्रांसफर हुई है ,उन बैंक खातों की जानकारी कर जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )