• Tue. Jul 21st, 2026

नोएडा: मुनाफे का लालच देकर साइबर ठगों ने दो लोगों से 33 लाख रुपये ठग लिए

शेयर मार्केट और क्रिप्टो करंसी में निवेश पर मुनाफे का लालच देकर साइबर ठगों ने दो लोगों से 33 लाख रुपये ठग लिए। शिकायत के बाद साइबर क्राइम थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-63 के रहने वाले तनुज जैन ने बताया कि उन्होंने शेयर ट्रेडिंग शुरू की थी। ज्यादा मुनाफा कमाने के चक्कर में निवेश कर दिया। कई बार में ठगों ने 14 लाख रुपये निवेश करा लिए। उसके बाद एप के डैशबोर्ड पर मुनाफे की राशि दिखने लगी। जब तनुज ने रकम निकालने का प्रयास किया तो टैक्स के रूप में अतिरिक्त राशि जमा करने को बोला गया। रकम जमा करने से इन्कार करने पर ठगों ने संपर्क तोड़ दिया।।

वहीं, सेक्टर-120 स्थित आम्रपाली जोडियक सोसाइटी के रहने वाले अवनीश मिश्रा ने बताया कि उन्होंने क्रिप्टो ट्रेडिंग में निवेश किया था। ठगों ने उसने से 19 लाख रुपये की जालसाजी की। साइबर क्राइम थाना प्रभारी विजय सिंह राणा ने बताया दोनों मामलों में शिकायत दर्ज करने के साथ ही जांच शुरू कर ली गई है। अकाउंट ट्रांजेक्शन के जरिये ठगों की जानकारी पता की जा रही है

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )