• Thu. Oct 22nd, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

UP-गुल्लक’ लेकर डीएम के पास पहुंची बिटिया, राम मंदिर के लिए पॉकेट मनी अयोध्या भेजने को कहा

यूपी के लखीमपुर की पुरानी गल्ला मंडी में रहने वाली बालिका वंशी अग्रवाल अपनी गुल्लक लेकर डीएम कार्यालय पहुंची। वंशी ने राम मंदिर में अपने सहयोग स्वरूप गुल्लक जिला प्रशासन को सौंप दी।

कहा कि अयोध्या के लिए सभी कुछ न कुछ कर रहे हैं, तो मैंने सोचा मैं भी कुछ करूं।अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर हर ओर माहौल राममय हो गया है। मठ- मंदिरों में भजन कीर्तन हो रहे हैं। लोग अपने घरों को भी दियों की रोशनी से जगमग करने की तैयारी में हैं। इसी क्रम में लखीमपुर की पुरानी गल्ला मंडी में रहने वाली बालिका वंशी अग्रवाल अपनी गुल्लक लेकर डीएम कार्यालय पहुंची।

गुल्लक को काफी अच्छे से सजाया और उस पर जय श्री राम लिखा था।वंशी ने राम मंदिर में अपने सहयोग स्वरूप गुल्लक जिला प्रशासन को सौंप दी। कहा कि अयोध्या के लिए सभी कुछ न कुछ कर रहे हैं, तो मैंने सोचा मैं भी कुछ करूं। अपनी गुल्लक, जिसमें मम्मी पापा से मिली पॉकेट मनी रखी थी। वह मंदिर के लिए दी है। बेटी की भावना देख अधिकारी भाव विभोर हो गए। सहमति से तय हुआ बालिका के पिता गुल्लक की सम्भावित धनराशि को मंदिर के नाम भेज देंगे।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )