• Fri. Jul 31st, 2026

ग्रेटर नोएडा: 130 मीटर रोड तक लगाई जाएगी डेकोरेटिव स्ट्रीटलाइट

शहर की सड़कों पर लैंडस्केपिंग बेहतर दिखाने के लिए ग्रेनो प्राधिकरण डेकोरेटिव स्ट्रीटलाइट लगाएगा। इसके पायलट प्रोजेक्ट के तहत हिंडन पर बन रहे पुल से आगे कनेक्टिंग एलिवेटेड रोड और शारदा रोटरी से एलजी चौक होते 130 मीटर रोड तक लाइट लगाई जाएंगी।अधिकारियों का कहना है कि पहले अल्फा रोटरी से प्राधिकरण भवन तक 105 मीटर रोड पर मेट्रो लाइन के नीचे डेकोरेटिव लाइट लगाई गई थीं।

इनका डिजाइन और लुक तो अच्छा रहा लेकिन रोशनी कम होने से उम्मीद के मुताबिक परिणाम नहीं मिले। एसीईओ प्रेरणा सिंह ने बताया कि अलग-अलग एजेंसी से डिजाइन और इसकी लागत पर कोटेशन मांगे गए हैं। जल्द ही डिजाइन को फाइनल कर लिया जाएगा।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )