• Tue. Sep 29th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

इंतजार खत्म: भाजपा की दीपा नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष, कांग्रेस की देवकी बनीं उपाध्यक्ष

Report By: ICN Network

नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव परिणाम आज घोषित कर दिए गए। भाजपा की दीपा दरम्वाल नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष चुनी गईं, जबकि उपाध्यक्ष के पद पर कांग्रेस की देवकी बिष्ट विजयी हुईं।

अध्यक्ष पद की कांटे की टक्कर में भाजपा की दीपा दरम्वाल ने कांग्रेस की पुष्पा नेगी को केवल एक वोट के अंतर से हराया। कोषागार में परिणामों के अनुसार, दीपा को 11 वोट मिले, पुष्पा नेगी को 10 वोट, और एक वोट रद्द रहा।

उपाध्यक्ष पद के लिए वोटिंग में भाजपा और कांग्रेस के उम्मीदवार बराबर रहे। अंततः टॉस के जरिए कांग्रेस की देवकी बिष्ट उपाध्यक्ष पद पर विजयी घोषित हुईं।

चुनाव 14 अगस्त को हुए थे, लेकिन मतगणना के बाद भी परिणाम तुरंत घोषित नहीं किए गए थे। यह परिणाम सीलबंद लिफाफों में रखकर डबल लॉकर में सुरक्षित किया गया था।

चुनाव के दौरान विवाद भी सामने आया। पांच जिला पंचायत सदस्य गायब हो गए थे, और भाजपा-कांग्रेस दोनों ने एक-दूसरे पर अपहरण का आरोप लगाया। कांग्रेस ने हाईकोर्ट में मामला उठाया, जिसके चलते निर्वाचन आयोग ने परिणाम तुरंत घोषित नहीं किए। 18 अगस्त को हाईकोर्ट में सुनवाई हुई, जिसमें कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए एसएसपी को फटकार लगाई गई।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)