• Sun. Oct 4th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

बालीवुड अभिनेता का डीपफेक वीडियो हुआ वायरल, दुखी हुए अक्षय कुमार…

Report By : ICN Network

डीपफेक वीडियो रुकने का नाम ही नहीं ले रहे। रश्मिका मंदाना, कटरीना कैफ और नोरा फतेही समेत कई एक्ट्रेसेस के बाद अब एक्टर अक्षय कुमार को डीपफेक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में अक्षय किसी ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म का ऐड करते नजर आ रहे हैं। एक्टर से जुड़े लोगों की मानें तो,’अक्षय ने कभी भी इस तरह का कोइ ऐड नहीं किया है। इस वीडियो के सोर्स की जांच जारी है। इस फर्जी सोशल मीडिया हैंडल और कंपनी के खिलाफ साइबर कम्प्लेन फाइल की गई है।’

सोशल मीडिया पर वायरल इस AI-जनरेटेड वीडियो में अक्षय कहते दिख रहे हैं कि, ‘क्या आपको भी खेलना पसंद है? मैं आपको सलाह देता हूं कि आप इस ऐप को डाउनलोड करें और एविएटर गेम आजमाएं। यह दुनिया भर में लोकप्रिय स्लॉट है जिसे हर कोई यहां खेलता है। हमें कैसीनो के खिलाफ नहीं खेलना है, बल्कि बाकी खिलाड़ियों के खिलाफ खेलना है।

एक्टर से जुड़े सूत्रों ने आगे बताया कि इस वीडियो के सामने आने के बाद से ही एक्टर बेहद दुखी हैं। उन्होंने अपनी टीम से इस मामले पर नजर रखने और लीगल एक्शन लेने के लिए कहा है। वर्कफ्रंट पर अक्षय ‘बड़े मियां छोटे मियां’ की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं। इसके अलावा उनके पास ‘स्काई फोर्स’, ‘सिंघम अगेन’, ‘वेलकम टु द जंगल’ और ‘हेरा फेरी 3’ जैसी फिल्में हैं।

By Icndesk