• Thu. Oct 1st, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

दीपिका रणवीर के घर शादी के 6 साल बाद गूंजेगी किलकारी,सोशल मीडिया पर पोस्ट कर खुशी जाहिर की

Report By : ICN Network ,TANYA VERMA (Entertainment)

बालीवुड में सेलिब्रिटी के घर नन्हे मेहमान आने की अलग अलग खबरे आ रही हैं ।इस लिस्ट में ताजा नाम दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का है। 29 फरवरी को दीपिका ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि वो सितंबर तक मां बन जाएंगी। उन्होंने ये अनाउंसमेंट करते हुए सिर्फ इतना लिखा-सितंबर 2024 ।

दीपिका की प्रेग्नेंसी की कयास पिछले कई दिनों से लग रहे थे। हाल ही में जब वह बाफ्टा अवॉर्ड्स में साड़ी से अपना पेट छुपाती नजर आई थीं तो इन कयासों को और बल मिल गया था। इसके बाद उनके एक करीबी ने भी मीडिया को बताया था कि दीपिका प्रेग्नेंट हैं। दीपिका और रणवीर की शादी 2018 में हुई थी जिसके छह साल बाद दोनों पेरेंट्स बनने को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं।

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी के बाद जब कई साल बीत गए। तो फ्रेंड्स भी सोशल मीडिया पर उनके घर में खुशियों के आने को लेकर कई बार कमेंट करते थे। लेकिन उन फैंस की भी अब खुशियों वाली खबर खुद एक्ट्रेस दीपिका ने सोशल मीडिया पर जारी की है।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)