• Thu. Oct 1st, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

रक्षा मंत्री राजननाथ लखनऊ के प्रबुद्ध सम्मेलन में पहुंचे, BJP सरकार के द्वारा किए गए विकास पर की चर्चा

Report By : Rashid Arif Lucknow (UP)

लखनऊ बीजेपी से लोकसभा प्रत्याशी राजनाथ सिंह बीवीडी बैडमिंटन अकादमी में हो रहे प्रबुद्ध सम्मेलन में पहुंचे। देश के रक्षा मंत्री व लखनऊ लोकसभा से प्रत्याशी राजनाथ सिंह ने जनता से अपने लिए वोट मांगते हुए भारतीय जनता पार्टी को जिताने की अपील की राजनाथ सिंह ने बीजेपी के 10 साल के कार्यकाल में हुए काम को लेकर कहा विपक्षी पटिया कहती थी बीजेपी धारा 370 की सिर्फ बात करती है। लेकिन हमारी सरकार ने धारा 370 को कश्मीर से खत्म कर दिया है भारती जनता पार्टी सबका साथ सबके विकास और सबके विश्वास के लिए काम करती है । इस देश में हिंदू मुसलमान सिख ईसाई यहूदी सबके लिए भारतीय जनता पार्टी काम कर रही है ।अगर बात की जाए मुसलमान की तो तीन तलाक का मुद्दा जो देश में महिलाओं पर थोपा गया था उसको भी हमारी सरकार ने खत्म कर दिया है।

राजनाथ सिंह ने जनता को वोट डालने के लिए जागरूक किया 5 वे चरण 20 मई को लखनऊ में लोकसभा चुनाव के मतदान होंगे जिसको लेकर राजनाथ सिंह लखनऊ में ताबड़तोड़ प्रबुद्ध सम्मेलन रैली और कार्यक्रम कर रहे हैं।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)