• Tue. Nov 3rd, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

दिल्ली: सौरभ भारद्वाज के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल की सीईओ से मुलाकात, शिफ्टेड वोटरों का डेटा मांगा

आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज के नेतृत्व में पार्टी का प्रतिनिधिमंडल बृहस्पतिवार को दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी से मिला। उन्हाेंने एसआईआर प्रक्रिया के नाम पर वोट काटे जाने का मुद्दा उठाते हुए शिफ्टेड वोटरों का डाटा राजनीतिक दलों को देने की मांग की।सौरभ ने आरोप लगाया कि बीएलओ ने दिल्ली के गांवों, अनधिकृत कॉलोनियों और जेजे क्लस्टर्स में 60 फीसद फॉर्म नहीं बांटे हैं। बड़ी संख्या में लोगों को बिना जांच शिफ्टेड दिखा दिया गया है।

आपने चुनाव आयोग से मांग की कि शिफ्टेड लोगों के नाम, पता और फोन नंबर सभी दलों के बीएलए को दिए जाएं, ताकि वे खुद फोन कर सत्यापन कर सकें। चुनाव आयोग ने इस सुझाव को मान लिया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में यूपी, बिहार, राजस्थान और हरियाणा से आए किरायेदार लोग हर कुछ साल में घर बदलते हैं।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )