• Wed. Oct 21st, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

दिल्ली में नर्सरी, केजी और पहली कक्षा में EWS श्रेणी के छात्रों के दाखिले की तैयारियाँ पूरी, 19 नवंबर को होगा अंतिम ड्रा

राजधानी के निजी स्कूलों में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) और वंचित समूह (DG) श्रेणी के तहत होने वाले प्रवेश के लिए शिक्षा निदेशालय ने अंतिम कंप्यूटरीकृत ड्रा की तैयारियाँ पूरी कर ली हैं।

निजी स्कूल शाखा द्वारा यह ड्रा 19 नवंबर 2025 को दोपहर 2 बजे पुराने सचिवालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित किया जाएगा। शिक्षा निदेशालय के अधिकारियों के अनुसार यह ड्रा शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए निर्धारित किया गया है।

इस ड्रा के माध्यम से अभिभावकों को उनके द्वारा चुने गए स्कूल विकल्पों के आधार पर सीटें आवंटित की जाएंगी। ड्रा पूरा होने के बाद चयनित छात्रों के माता-पिता को निर्धारित तिथि के भीतर आवंटित स्कूल में दस्तावेज़ सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)