• Sun. Sep 20th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

दिल्ली सरकार ने रामलीला व दुर्गा पूजा के आस्था से परिपूर्ण व निर्बाध आयोजन के लिए विशेष निर्णय लिए

दिल्ली सरकार ने रामलीला व दुर्गा पूजा के आस्था से परिपूर्ण व निर्बाध आयोजन के लिए विशेष निर्णय लिए हैं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने घोषणा की है कि अब रामलीला और दुर्गा पूजा समितियों को सिंगल विंडो सिस्टम से सभी अनुमतियां व एनओसी मिलेंगी। साथ ही, प्रत्येक समिति को अब आयोजन के लिए 1200 यूनिट तक मुफ्त बिजली मिलेगी।

इसके अलावा सरकार की ओर से सफाई, पानी, स्वास्थ्य सुविधाएं आदि भी उपलब्ध कराई जाएंगी। मुख्यमंत्री ने आयोजकों से अपील की है कि वे धार्मिक व सांस्कृतिक आयोजनों में सामाजिक संदेश भी फैलाएं ताकि लोगों में जागरूकता आए। मुख्यमंत्री ने आयोजकों से कहा कि वे अपने आयोजन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से लेकर 2 अक्तूबर तक चलने वाले सेवा पखवाड़े से भी जोड़ें।

इस मुद्दे को लेकर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को दिल्ली सचिवालय में एक विशेष बैठक आयोजित की जिसमें पूरी दिल्ली की रामलीला व दुर्गा पूजा समितियों के पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में बिजली मंत्री आशीष सूद, कला व संस्कृति मंत्री कपिल मिश्रा के अलावा कई विधायक, दिल्ली सरकार के मुख्य सचिव, डीडीए उपाध्यक्ष, एमसीडी कमिश्नर, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी व संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित हुए।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )