• Mon. Oct 12th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

दिल्ली में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर रोक! अब इन 3 जगहों पर कर सकेंगे धरना

दिल्ली में धरना-प्रदर्शन करने की जगहों को लेकर बड़ा बदलाव हुआ है। दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर को आधिकारिक प्रदर्शन स्थलों की सूची से हटा दिया है। अब प्रदर्शन के लिए रामलीला मैदान, बुराड़ी मैदान और पूर्वी दिल्ली के CBD ग्राउंड को चुना गया है।

इस फैसले के बाद जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने की पुरानी व्यवस्था बदल गई है। लंबे समय से जंतर-मंतर देशभर के आंदोलनों और विरोध-प्रदर्शनों का प्रमुख केंद्र रहा है। ऐसे में इसे सूची से हटाने का फैसला काफी अहम माना जा रहा है।

बताया गया है कि गृह मंत्रालय की समिति की सिफारिश के बाद यह कदम उठाया गया। दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने 11 अक्टूबर को इस संबंध में आदेश जारी किया।

अब नई जगहों पर धरना और प्रदर्शन करने के लिए तय नियमों का पालन करना होगा। इस बदलाव का असर उन संगठनों और लोगों पर पड़ सकता है, जो अपनी मांगों को लेकर दिल्ली में विरोध-प्रदर्शन करते हैं।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)