• Tue. Sep 22nd, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

दिल्ली: दिवाली पर दिल्ली मेट्रो का शेड्यूल बदला

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने दिवाली के अवसर पर 19 और 20 अक्तूबर 2025 को मेट्रो के समय में बदलाव की घोषणा की है। यह बदलाव खासतौर पर पिंक, मैजेंटा और ग्रे लाइनों पर लागू होगा। दिवाली त्योहार को देखते हुए दिल्ली मेट्रो ने यात्रियों की सुविधा के लिए मेट्रो के समय में बदलाव किया है। त्योहार के दिन सभी मेट्रो लाइनों पर लास्ट ट्रेन रात 10:00 बजे टर्मिनल स्टेशनों (जहां से मेट्रो शुरू होती है वो स्टेशन) से रवाना होगी। इसमें एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन भी शामिल है। 

रविवार को आमतौर पर पिंक, मैजेंटा और ग्रे लाइनों पर मेट्रो सेवा सुबह 7:00 बजे शुरू होती है, लेकिन दिवाली के त्योहार को देखते हुए डीएमआरसी ने इन तीन लाइनों पर सेवा एक घंटे पहले, यानी सुबह 6:00 बजे से शुरू करने का निर्णय लिया है। इस बदलाव से संबंधित दिन यात्री सुबह छह बजे से र मेट्रो में सफर कर सकेंगे। यह बदलाव यात्रियों को त्योहार की तैयारियों लिए अतिरिक्त समय देने के उद्देश्य से किया गया है।

साथ ही दिवाली के दिन सभी मेट्रो लाइनों पर सेवाएं नियमित समय से शुरू होंगी। हालांकि, रात में अंतिम मेट्रो सेवा सभी टर्मिनल स्टेशनों से रात 10:00 बजे शुरू होगी। इसमें एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन भी शामिल है। यानी दिवाली की रात को मेट्रो सेवाएं सामान्य से थोड़ी जल्दी बंद होंगी

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )