• Tue. Sep 15th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

दिल्ली पुलिस को आई कॉल: ‘पहले से पता था पहलगाम में आतंकी हमला होगा’

Report By : ICN Network

दिल्ली पुलिस को बुधवार रात एक कॉल मिली जिसमें एक व्यक्ति ने दावा किया कि उसे पहलगाम में आतंकी हमले के बारे में पहले से जानकारी थी। पुलिस ने तुरंत उस शख्स से पूछताछ की और यह पाया कि वह शराब के नशे में था और उसका दावा झूठा था।

मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों ने पर्यटकों पर हमला कर 26 लोगों की हत्या कर दी। हमलावरों ने सेना की वर्दी पहनी थी और हिंदू होने के कारण पर्यटकों को निशाना बनाया। पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठन टीआरएफ ने हमले की जिम्मेदारी ली है।

इस हमले में करीब 14 लोग घायल हुए हैं और सुरक्षा एजेंसियों ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आतंकवादी बायसरन घाटी में घास के मैदान में घुसकर गोलीबारी करने लगे। हमले में छह आतंकवादियों का शामिल होना बताया जा रहा है, जिनमें दो पाकिस्तानी और दो स्थानीय आतंकी थे।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)