• Tue. Jul 14th, 2026

दिल्ली : ई-20 अफवाहों के कारण 100 ऑक्टेन पेट्रोल की मांग बढ़ी

ई-20 पेट्रोल विवाद के बीच दिल्ली में 100 ऑक्टेन पेट्रोल की मांग बढ़ गई है। अफवाहों के बीच अपने वाहनों को लेकर चिंतित वाहन चालकों का ध्यान एथेनाॅल मुक्त ईंधन की तरफ गया है।एथेनाॅल रहित 100 प्रतिशत पेट्रोल पेट्रोलियम कंपनियाें द्वारा एक्सपी-100 और पावर-100 जैसे नामों से दिल्ली के चुनिंदा पेट्रोल पंपों पर उपलब्ध कराया जा रहा है, जिसमें 100 प्रतिशत आक्टेन होता है। हालांकि, उसकी कीमत ई-20 पेट्रोल की तुलना में अधिक है।

हाई-परफार्मेंस इंजनों के लिए डिजाइन किया गयाएक पंप संचालक ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि पहले की तुलना में एथेनाॅल रहित पेट्रोल के बारे में पूछताछ अधिक हो रही है। साथ ही उसकी बिक्री बढ़ी है। दिल्ली के 400 पंपों में से बमुश्किल पांच से सात पंपों पर ही यह उपलब्ध है। जहां पहले उसकी बिक्री नाम मात्र की होती थी। वहीं, अब बिक्री में 30 से 50 प्रतिशत तक की वृद्धि हो चुकी है। वैसे, अल्ट्रा-प्रीमियम, इथेनाल-मुक्त 100 आक्टेन पेट्रोल विशेषकर सुपरकारों और स्पोर्ट्स बाइक्स जैसे हाई-परफार्मेंस इंजनों के लिए डिजाइन किया गया है।

जानकारों के अनुसार, यह सामान्य ईंधन (ई-20) की तरह इंजन में नाकिंग (खटखटाने की आवाज) को रोकता है और इंजन को लंबा जीवन देता है। हालांकि, दिल्ली में 100 आक्टेन पेट्रोल की बिक्री को लेकर पूछे गए सवाल पर पेट्रोलियम कंपनियों के अधिकारी जवाब देने से बचते रहे।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )