• Sun. Sep 27th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

ग्रेटर नोएडा: जिले के 244 गांवों में पंचायत व नगरीय चुनाव की मांग

ByAnkshree

Dec 8, 2025

औरंगपुर (अट्टा) गांव में राष्ट्रीय देहात मोर्चा की बैठक में जिले के 244 गांवों में पंचायत व नगरीय चुनाव की मांग की गई। मोर्चा के अध्यक्ष राव संजय भाटी ने कहा कि शासन, प्रशासन की ओर से पंचायत चुनाव नहीं कराना संवैधानिक अधिकारों का खुला उल्लंघन है। वहीं पंकज अवाना ने कहा कि अभी तक भी 5 प्रतिशत के प्लॉट नहीं मिले हैं।

गजराज नागर ने कहा कि जमीन जबरदस्ती ले ली गई हैं। इस मौके पर प्रधानाचार्य राहुल सिंह, सतबीर बाबा,अनुज नागर, दीपक नागर, शोभित नागर आदि मौजूद रहे।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )