• Mon. Sep 21st, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

दादरी:अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत दादरी रेलवे स्टेशन को शामिल किए जाने की मांग रेल मंत्री से की

उत्तर प्रदेश में अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत दादरी रेलवे स्टेशन को शामिल किए जाने की मांग रेल मंत्री से की है। यह मांग आर्य प्रतिनिधि सभा के जिला उपाध्यक्ष डॉ. आनंद आर्य ने उठाई है। डॉ. आनंद आर्य ने बताया कि प्रदेश के 157 रेलवे स्टेशनों का विकास इस योजना के तहत होना है, जिनमें से 22 स्टेशनों का विकास पहले ही पूरा हो चुका है।

उन्होंने कहा कि दादरी स्टेशन का भी विकास किया जाना चाहिए, ताकि क्षेत्र और आसपास के लाखों लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने यह भी कहा कि स्टेशन का विकास न केवल वर्तमान जरूरतों को पूरा करेगा, बल्कि भविष्य की आवश्यकताओं के हिसाब से जनपद रेलवे स्टेशन का दर्जा सुनिश्चित कर सकेगा। साथ ही एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव भी सुनिश्चित किया जा सकेगा।

फिलहाल, दादरी के लोगों को एक्सप्रेस ट्रेन पकड़ने के लिए गाजियाबाद या दिल्ली जाना पड़ता है, जिससे समय और धन दोनों की बर्बादी होती है। उन्होंने आशा जताई कि दादरी रेलवे स्टेशन को योजना में शामिल कर क्षेत्रवासियों को सुविधा और बेहतर यातायात विकल्प प्रदान किए जाएंगे

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )