• Sat. Sep 26th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

ग्रेनो वेस्ट: जेकेजी पाम कोर्ट में रजिस्ट्री शुरू कराने की मांग को लेकर रेजिडेंट्स का प्रदर्शन


जेकेजी पाम कोर्ट में रजिस्ट्री शुरू कराने की मांग को लेकर रेजिडेंट्स का प्रदर्शन, फ्लैट्स की बालकनी में भी टांगे रजिस्ट्री की मांग के बैनर ग्रेनो वेस्ट स्थित सोसाइटी जेकेजी पाम कोर्ट में रेजिडेंट्स ने रजिस्ट्री की मांग को लेकर रविवार को जमकर प्रदर्शन किया।

जेकेजी पाम कोर्ट में पिछले काफी समय से रेजिडेंट्स बिल्डर से रजिस्ट्री शुरू कराने के लिए रिक्वेस्ट कर रहे हैं लेकिन रजिस्ट्री शुरू होना तो दूर, बिल्डर की ओर से न तो कोई सीधा जवाब मिल रहा है और न ही मीटिंग का समय। आखिरकार मजबूर निवासियों ने प्रदर्शन करने का रास्ता अपनाया और जुलूस निकालकर रजिस्ट्री शुरू कराने की मांग की, जिसमें सोसाइटी के सीनियर सिटीजंस ने भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। बहुत सारे फ्लैट ओनर्स ने तो अपने फ्लैट्स की बालकनी में भी रजिस्ट्री की मांग वाले बैनर्स टांग रखे हैं।

सोसाइटी में 500 से अधिक परिवार पांच साल से रजिस्ट्री शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। बहुत सारे फ्लैट ओनर्स जिन्हें 2020 में पजेशन मिल गया था, आज तक रजिस्ट्री की बाट जोह रहे हैं।

रजिस्ट्री न शुरू होने की वजह ये है कि बिल्डर पर ग्रेटर नोएडा ऑथोरिटी का 20 करोड़ से अधिक बकाया है। और बिल्डर लगातार फ्लैट्स सेल करने के बाद भी अपना बकाया नहीं चुका रहा।

रजिस्ट्री न होने के कारण रिसेल हो रहे फ्लैट्स पर बिल्डर 1000/- से 1500/- पर स्क्वायर फुट तक ट्रांसफर चार्ज वसूल कर रहा है।

इन प्रदर्शनों में निवासियों ने AI की मदद से बनाए क्रिएटिव बैनर्स का भी खूब इस्तेमाल किया।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )