• Tue. Sep 15th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

दादरी: 309 बार डायल किया 112, युवक पर केस दर्ज

एक युवक ने एक माह के अंदर डायल-112 पर 309 बार फोन किया। इस दौरान उसने न कोई शिकायत की और न ही जानकारी ली। लखनऊ मुख्यालय के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने लुहारली टोल प्लाजा के पास बसंतपुर बांगर निवासी सलमान के खिलाफ केस दर्जकर शांति भंग की धाराओं में कार्रवाई की है। पुलिस का कहना है कि युवक मानसिक तनाव में हैं।
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपी ने पिछले साल नवंबर में यूपी डायल-112 पर कॉल की थीं। आरोपी घर से टोल प्लाजा जाता था। उसी दौरान कॉल कर छोड़ देता था। दिन में कई बार ऐसा करता था। उसने आकस्मिक सेवा को बाधित की। प्रारंभिक जांच में कॉलर का नाम व पता और कॉल करने का उद्देश्य स्पष्ट नहीं हो सका। सलमान ने जिस नंबर से फोन किया था उसे इस समय वर्तमान में विजय कुमार गुप्ता उपयोग कर रहा है। वह भी अलग-अलग जानकारी दे रहा है। बातचीत के दौरान वह खुद को कस्टम अधिकारी बताया है। अलग-अलग पता बताए हैं।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )