• Wed. Sep 23rd, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

नोएडा: दिव्यांग बच्चों ने मिलकर निकाला न्यूज़पेपर निमरत कौर ने किया शुभारंभ.

नोएडा। शुक्रवार को सेक्टर-70 में फ़िल्म कलाकार निमरत कौर ने फर्स्ट वन रिहैब फाउंडेशन के विंसम टाइम्स न्यूजपेपर का शुभारंभ किया ये न्यूजपेपर दिव्यांग बच्चों ने डिजाइन किया।

मुख्य अतिथि के रूप में अभिनेत्री निमरत कौर मौजूद रहीं इस दौरान फाउंडेशन के निर्देशक डॉ. महीपाल सिंह और डॉ. दीक्षा श्रीवास्तव प्रशासन प्रमुख कृष्णा यादव,केंद्र प्रबंधक सुरभि जैन ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया, स्पेशल एजुकेटर इलिका रावत ने उन्हें वहां उपस्थित बच्चों से परिचित कराया। मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. सुष्मिता भाटी ने मुख्य अतिथि के साथ अपने विचार साझा किए। संपादक और डिजिटल मीडिया एवं संचार प्रबंधक सौम्या सोनी भी उपस्थित रहीं।
निमरत कौर का बच्चों के साथ बातचीत की उन्होंने ग्रंथ , ओशिमा , ओजिता , नैतिक , राजवी , शोभित , स्नेहा , आराध्या , पावनी , मेघान , श्रृष्टि , रजत , राघवीं और सरांश सहित बच्चों के साथ मस्ती की और उनके व्यायाम कार्यक्रम और फिटनेस के रहस्यों को सुना और फाउंडेशन के प्रयासों सराहना की उन्होंने कहा कि इस तरह समाज में बदलाव लाने के लिए जो प्रयास किया जा रहे हैं वह बहुत ही सराहनीय है।

जरूरत मन्द बच्चों की मदद करने के साथ उन्हें समाज से जोड़ने का कार्य और आज कई ऐसे बच्चे हैं जो अपने पैरों में खड़े हो चुके हैं । आगे यही बच्चे अपने परिजनों का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने सभी को शुभकामनाएं दी बच्चों ने भी अपने मन की बातें उनसे की और उनके जवाब को पाकर काफी खुश हुए।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )