• Sat. Sep 19th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

गुरुग्राम: कैंसर दवाओं पर छूट ने दी राहत, इलाज अब होगा और आसान

केंद्रीय बजट 2026 में स्वास्थ्य क्षेत्र को लेकर किए गए फैसलों से कैंसर और दुर्लभ बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को बड़ी राहत मिली है। मिलेनियम सिटी के निजी अस्पतालों में कैंसर के इलाज के लिए हर साल हजारों मरीज आते हैं। यहां सिर्फ दिल्ली-एनसीआर ही नहीं देश के अन्य इलाकों से भी मरीज कैंसर का इलाज कराने आते हैं।

बजट में 17 कैंसर दवाओं पर बेसिक कस्टम्स ड्यूटी पूरी तरह समाप्त कर दी गई है। इसके साथ ही सात दुर्लभ बीमारियों के लिए व्यक्तिगत उपयोग में आयात होने वाली दवाओं, मेडिकल फूड और विशेष उपकरणों को भी आयात शुल्क से छूट दी गई है। इससे महंगे इलाज पर निर्भर मरीजों का आर्थिक बोझ कम होगा। कैंसर और दुर्लभ बीमारियों की प्रमुख दवाओं पर आयात शुल्क में छूट से मरीजों की पहुंच बेहतर होगी और इलाज की लागत में कमी आएगी।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )