• Tue. Sep 15th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

ग्रेटर नोएडा: जिला प्रशासन ने यमुना का जल स्तर बढ़ने से डूबी फसल के नुकसान का आकलन शुरू किया 

जिला प्रशासन ने यमुना का जल स्तर बढ़ने से डूबी फसल के नुकसान का आकलन शुरू किया है। इस संबंध में प्रशासन ने किसानों से भी नुकसान की जानकारी मांगी है। सोमवार को सदर तहसील ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए है।

पिछले सप्ताह यमुना नदी का जल स्तर बढ़ गया था। पानी पुश्ता तक लग गया था। अवैध फार्म हाउस और खेतों में पानी भर गया था। जिससे किसानों की फसल को काफी नुकसान पहुंचा था। एसडीएम सदर आशुतोष गुप्ता ने बताया कि प्रभावित परिवारों को सहायत दी जा रही है।

वहीं किसानों की फसल के नुकसान का आकलन किया जा रहा है। सभी लेखपाल को लगाया गया है। वहीं अगर किसानों को सूचना देनी है तो वो तहसील कार्यालय की हेल्प डेस्क पर सूचना दे सकते हैं। हेल्प डेस्क के नंबर 9639339628 और 9412221646 पर जानकारी दे सकते हैं।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )