• Tue. Nov 3rd, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

ग्रेटर नोएडा :जिलाधिकारी ने ईवीएम वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी गौतम बुद्ध नगर मेधा रूपम ने आज कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था, साफ सफाई और रखरखाव की स्थिति का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान भाजपा से जिला महामंत्री धर्मेंद्र कोरी, कांग्रेस से एड0 कपिल भाटी, सपा से अनूप तिवारी, बहुजन समाज पार्टी से जिला सचिव डॉ रविंद्र तोमर सहित अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अतुल कुमार/उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला निर्वाचन कार्यालय के सम्बन्धित कर्मचारीगण उपस्थित रहे। इस दौरान वेयरहाउस के प्रवेश द्वार पर लगे ताले की सील की जांच की गई, जो सही पाई गई। इसके अलावा वेयरहाउस में लगी सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध और अन्य व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया गया।


निरीक्षण के उपरांत संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस की सुरक्षा, साफ सफाई और रखरखाव से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं हर समय सुदृढ़ रखी जाएं और आयोग के दिशा निर्देशों का पूरी सख्ती से पालन किया जाए।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )