• Fri. Sep 25th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

दिव्या सत्यराज ने बायिलवन रंगनाथन पर किया 1 करोड़ रुपये का मानहानि केस

‘बाहुबली’ में कटप्पा का किरदार निभाने वाले एक्टर सत्यराज की बेटी दिव्या सत्यराज ने एक्टर बायिलवन रंगनाथन और ‘पुथिया सिंथनाई’ यूट्यूब चैनल के खिलाफ 1 करोड़ रुपये का मानहानि मुकदमा दायर किया है। यह मामला दिव्या के शादी और रिश्तों को लेकर दिए गए एक बयान के बाद शुरू हुआ।

दिव्या ने एक इंटरव्यू में कहा था कि कपल को सिर्फ शादी की वजह से नहीं, बल्कि एक-दूसरे के लिए प्यार की वजह से साथ रहना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा था कि वह धर्म और कुंडली जैसी चीजों के आधार पर होने वाली शादी में विश्वास नहीं रखतीं।

दिव्या का आरोप है कि उनके इस बयान के बाद बायिलवन रंगनाथन ने यूट्यूब चैनल पर उनके खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक और मानहानि वाली बातें कहीं। इसके बाद उन्होंने कोर्ट का रुख किया।

दिव्या ने हर्जाने के तौर पर 1 करोड़ रुपये और 12 फीसदी सालाना ब्याज की मांग की है। उन्होंने यह भी मांग की है कि आगे उनके बारे में ऐसी कोई बात न कही जाए या सोशल मीडिया पर शेयर न की जाए, जिससे उनकी छवि को नुकसान पहुंचे।

मद्रास हाई कोर्ट ने 24 सितंबर 2026 को मामले की सुनवाई के दौरान बायिलवन रंगनाथन समेत कुछ पक्षों को कथित आपत्तिजनक बयानों को यूट्यूब और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आगे फैलाने से रोकने के लिए अंतरिम आदेश दिया। मामला अभी कोर्ट में लंबित है।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)