• Tue. Sep 15th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

डीएम वॉर रूम, गौतमबुद्धनगर: एंटी भू-माफिया टास्क फोर्स की बैठक संपन्न

Report By : ICN Network

उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार जिले में भू-माफियाओं के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए आज जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में एंटी भू-माफिया टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी एवं पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे पुराने भूमाफियाओं की स्क्रूटनी करें तथा नए भूमाफियाओं को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई करें। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि किसी भी स्थान पर अवैध निर्माण या भूमि पर अवैध कब्जे का मामला संज्ञान में आता है, तो एसडीएम, पुलिस और प्राधिकरण के अधिकारी तुरंत संयुक्त कार्रवाई कर अवैध निर्माण को ध्वस्त करें।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि तहसील, प्राधिकरण एवं पुलिस संयुक्त रूप से वृहद अभियान चलाकर भूमाफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करें।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने ग्राम सौहरखा जाहिदाबाद में ग्राम सभा की भूमि पर अवैध प्लॉटिंग कर भोले-भाले लोगों को ठगने वाले भूमाफियाओं को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई के आदेश दिए। इनमें बबलू पुत्र देवपाल, संदीप यादव पुत्र प्रेम सिंह, देवेंद्र पुत्र डालचंद, शेरपाल पुत्र लक्ष्मण और बिजेंद्र पुत्र झगडू के नाम शामिल हैं।

इन सभी भूमाफियाओं के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने तथा जिनके विरुद्ध अब तक कोई कार्यवाही प्रस्तावित नहीं की गई है, उनके विरुद्ध भी कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। संबंधित अधिकारियों को शीघ्र रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

इस बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन मंगलेश दुबे, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अतुल कुमार, उप जिलाधिकारी दादरी अनुज नेहरा, उप जिलाधिकारी सदर चारुल यादव, डिप्टी कलेक्टर विवेक भदोरिया, नगर मजिस्ट्रेट विवेकानंद मिश्र तथा तहसील के अन्य अधिकारी, पुलिस एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)