• Wed. Sep 30th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

ग्रेटर नोएडा: निर्माणाधीन हॉस्टल में डबल मर्डर धारदार हथियार से दो मजदूरों की हत्या

ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क कोतवाली क्षेत्र में स्थित सीताराम इंस्टिट्यूट के निर्माणाधीन हॉस्टल में दो लोगों की हत्या से सनसनी फैल गई। दोनों के शव हॉस्टल परिसर के एक कमरे में खून से लथपथ हालत में पड़े मिले। 

आशंका जताई जा रही है कि धारदार हथियार से हमला कर दोनों की बेरहमी से हत्या की गई है। घटना स्थल पर एक अन्य मजदूर भी उपलब्ध मिला है। इस कारण पुलिस की ओर से आशंका जताई जा रही है कि उसी ने शराब पार्टी के दौरान दोनों की हत्या की है।

सूचना मिलने पर नॉलेज पार्क थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए और कमरे की बारीकी से जांच की। पुलिस के अनुसार मृतक दो दिन पहले ही निर्माणाधीन बिल्डिंग में माली का काम करने आए थे और वहीं रह रहे थे। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के मजदूरों और स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। 

पुलिस मृतकों की पहचान और हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है। शुरुआती जांच में आपसी विवाद समेत अन्य बिंदुओं पर जांच की जा रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है ताकि आरोपियों तक पहुंचा जा सके।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )