• Thu. Oct 22nd, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

गुरुग्राम: 61 मकानों पर गिरेगी DTPE की गाज, घरों पर चस्पा किए गए नोटिस

गुरुग्राम के सुशांत लोक-एक में डीटीपीई ने 61 रिहायशी मकानों पर व्यावसायिक गतिविधियां चलाने के कारण नोटिस चस्पा किए। व्यापार केंद्र में अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाया गया और अवैध निर्माण के चलते 21 दुकानें सील की गईं। मदर डेयरी और सफल के अवैध शेड भी हटाए गए। डीटीपीई अमित मधोलिया ने बताया कि आगे भी यह अभियान जारी रहेगा।

टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग के जिला नगर योजनाकार इन्फोर्समेंट (डीटीपीई) की ओर से सुशांत लोक-एक के सी ब्लॉक में 61 रिहायशी मकानों पर रविवार को नोटिस चस्पा किए गए।यह नोटिस उन मकान मालिकों को दिए गए जिन्होंने मकानों का उपयोग नियमों के विरुद्ध व्यावसायिक गतिविधि संचालित करने के लिए किया हुआ है। इसके बाद व्यापार केंद्र में अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाया और अवैध निर्माण करने पर 21 दुकानों पर सील ठोक दी।

जानकारी के अनुसार इन रिहायशी मकानों में डॉक्टर क्लिनिक, जिम, स्किन केयर सेंटर, आई गियर शाप्स, डिपार्टमेंटल स्टोर, किताब और खिलौनों की दुकानें, प्रॉपर्टी डीलर ऑफिस तथा अन्य ऑफिस विशेष रूप से बेसमेंट में संचालित किए जा रहे थे। विभाग ने स्पष्ट किया कि ऐसे उपयोग नियमों के विरुद्ध हैं और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )