• Tue. Sep 15th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

यमुना एक्सप्रेसवे: सुरक्षा कारणों से ट्रक और ट्रैक्टर सहित बड़े वाहनों को जन सुविधा केंद्रों पर रोककर 60-60 के समूह में आगे बढ़ाया

शनिवार सुबह यमुना एक्सप्रेसवे पर घना कोहरा छा गया। दृश्यता शून्य होने के बाद सुरक्षा कारणों से ट्रक और ट्रैक्टर सहित बड़े वाहनों को जन सुविधा केंद्रों पर रोककर 60-60 के समूह में आगे बढ़ाया गया। एक्सप्रेसवे प्रबंधन ने जगह-जगह दस मोबाइल डिस्प्ले बोर्ड लगाए हैं, जिन पर सुरक्षित ड्राइविंग के संदेश प्रदर्शित किए जा रहे हैं। टोल प्लाजा और प्रवेश-निकास मार्गों पर भी डिजिटल बोर्ड लगाए गए हैं ताकि वाहन चालकों को लगातार सतर्क किया जा सके।
एक्सप्रेसवे प्रबंधन ने बताया कि मौके पर अवैध रूप से खड़े वाहनों को हटाया गया और टोल पर लाउडस्पीकर से चेतावनी दी जा रही है। चालकों को सुरक्षित ड्राइविंग संबंधी पंफलेट वितरित किए जा रहे हैं, वाहनों के पीछे रिफ्लेक्टिव टेप लगाए जा रहे हैं और उन्हें सतर्क बनाए रखने के लिए चाय पिलाई जा रही है। हल्के वाहनों की अधिकतम गति 75 किमी प्रति घंटा और भारी वाहनों की 60 किमी प्रति घंटा तय की गई है। पेट्रोलिंग और निगरानी के जरिए ट्रैफिक और दुर्घटनाओं पर लगातार नियंत्रण रखा जा रहा है।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )